छत्तीसगढ़: खेत में पेड़ पर लटकी मिली देवर-भाभी की लाश, जांच में जुटी पुलिस

तिल्दा-नेवरा। राजधानी रायपुर के तिल्दा नेवरा नगर में देवर-भाभी की लाश फांसी के फंदे पर लटकी मिली है। बताया जा रहा है कि दोनों ने एक साथ मिलकर फांसी लगा ली। 19 साल का देवर सुरेंद्र धीवर खरोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घिवरा का रहने वाला था, वहीं 24 साल की भाभी योगेश्वरी धीवर भी उसके साथ रहती थी।

मिली जानकारी के अनुसार दोनों रात के वक्त खाना खाकर घर से निकले थे, लेकिन उसके बाद घर वापस नहीं लौटे। दोनों कहां गए थे, इसकी जानकारी किसी को नहीं है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच प्रेम संबंध था। हालांकि अब तक पुलिस ने इस बात की पुष्टि नहीं की है। फिलहाल पुलिस की टीम हर एक एंगल से मामले को सुलझाने में जुटी हुई है। दोनों ने आत्महत्या की है या किसी ने उनकी हत्या कर फांसी पर लटका दिया है, पोस्टमार्टम में इसका खुलासा हो सकेगा।  बहरहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।