झारसुगुड़ा उपचुनाव: बीजद की दीपाली दास के सिर पर सजा जीत का ताज, भाजपा को 48721 वोटों से हराया

झारसुगुड़ा। ओडिशा के झारसुगुड़ा विधानसभा सीट का परिणाम सामने आ गया है। इस सीट पर बीजू जनता दल की ओर से चुनाव लड़ रही दीपाली दास को 107198 मत मिले हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के टंकधर त्रिपाठी को 48721 वोटों से हराया है।

BJD की दीपाली को मिले बंपर वोट

बीजू जनता दल की और से कैंडिडेट दीपाली दास को बंपर 1,07,198 वोट मिले। जबकि भाजपा को 58,477 मत मिले। कांग्रेस प्रत्याशी तरुण पांडेय को महज 4,496 मत मिले। जिसके चलते उनकी जमानत तक जब्त हो गई। 10 मई को हुए उपचुनाव में कुल 2.21 लाख मतदाताओं में से 79.21 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। बीते 29 जनवरी को मौजूदा विधायक और तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री नबा किशोर दास की हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद से ही यह सील खाली पड़ी थी।