Karnataka Exit Poll 2023: पांच एग्जिट पोल में कांग्रेस को बहुमत के आसार, दो ने भाजपा की वापसी का जताया अनुमान

नई दिल्ली। कर्नाटक में  एक बार फिर त्रिशंकु विधानसभा के आसार दिखाई दे रहे हैं। इस बीच कई एग्जिट पोल में कांग्रेस और भाजपा को बहुमत भी दिखाया है। फिलहाल पांच एग्जिट पोल ऐसे हैं, जिनमें कांग्रेस को बहुमत मिलता दिखाया गया है। इसके साथ ही दो एग्जिट पोल में भाजपा की सत्ता वापसी की उम्मीद जताई गई है। बाकी में कोई भी दल भाजपा-कांग्रेस के आसपास नहीं दिखाई दे रही है। हालांकि, दावा किया जा रहा है कि जेडीएस एक बार फिर किंगमेकर बन सकती है।

एजेंसीभाजपाकांग्रेसजेडीएसअन्य
जी न्यूज – मैट्रिज79-94103-11825-3302-05
रिपब्लिक – पी-मारक्यू 85-10094-10824-3202-06
टीवी9 भारतवर्ष – पोलस्ट्रैट 88-9899-10921-260-4
एबीपी न्यूज – सी-वोटर 83-95100-11221-2902-06
न्यूज नेशन – सीजीएस1148621 03
एशियानेट सुवर्णा – जन की बात 94-11791-10614-240-2
टाइम्स नाऊ – ईटीजी 78-92 106-12020-26 02-04
इंडिया टीवी – सीएनएक्स80-90 110-12020-2401-03
आजतक – एक्सिस माय इंडिया62-80122-14020-250-3
न्यूज 24 – टुडेज चाणक्या92120120

किसकी-किससे टक्कर? 
कर्नाटक में इस बार भाजपा और कांग्रेस के बीच मुख्य मुकाबला है। जनता दल (सेक्यूलर) भी चुनावी मैदान में अपना भाग्य आजमा रही है। ‘आप’, सपा, बसपा, एनसीपी समेत कई छोटे दल भी चुनावी मैदान में हैं। कई निर्दलीय उम्मीदवार भी अपनी दावेदारी पेश की है। 

कितने प्रत्याशी मैदान में?  
224 विधानसभा सीटों पर कुल 2,615 उम्मीदवारों ने नामांकन किया है। इसमें 901 निर्दलीय हैं। भाजपा ने सभी 224 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं, तो कांग्रेस ने 221 सीटों पर। जेडीएस के 208, आम आदमी पार्टी के 208, बसपा के 127 प्रत्याशी मैदान में हैं। समाजवादी पार्टी ने 14, एनसीपी ने नौ प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है। अन्य राजनीतिक दलों के 669 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं।  

2018 में कैसे थे परिणाम? 
इससे पहले 2018 के कर्नाटक चुनाव में 224 सीटों वाली विधानसभा में किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला था। 104 सीटें जीतकर भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनी। कांग्रेस के खाते में 80 सीटें आई थीं। जेडीएस के 37 उम्मीदवारों ने चुनाव में जीत दर्ज की थी।