रूसी राष्ट्रपति पुतिन पर ड्रोन हमले की कोशिश! रूस का यूक्रेन पर हत्या की साजिश रचने का आरोप; देखें वीडियो

Ukraine tried to attack Russian President vladimir putin with drones volodymyr zelensky Reacts

मास्को। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन की हत्या की साजिश रचे जाने का दावा किया गया है। दावा रूस की तरफ से ही किया गया है। रूस का कहना है कि यूक्रेन ने क्रेमलिन पर ड्रोन से हमला करने की कोशिश की। क्रेमलिन ने इसे आतंकवादी कृत्य करार दिया है और जवाब देने के उसके अधिकार तहत कार्रवाई करने की भी चेतावनी दी है।

क्रेमलिन ने एक बयान में कहा कि दो मानवरहित व्हीकल (ड्रोन) को रूस की ओर भेजा गया था। उनके निशाने पर राष्ट्रपति पुतिन का आवास था। ड्रोंस को मार गिराया गया है। हम इसे एक सुनियोजित आतंकवादी कृत्य मानते हैं। यह रूसी संघ के राष्ट्रपति की जान लेने का एक प्रयास था। हमले में पुतिन को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। रूस ने कहा कि राष्ट्रपति पुतिन के काम करने का कार्यक्रम नहीं बदला गया है। यह हमेशा की तरह जारी रहेगा। हम जवाबी कार्रवाई करने का अधिकार के तहत काम करेंगे। मौजूदा हालात को देखते हुए यही सही है।  

यूक्रेन ने किया आरोपों का खंडन 
क्रेमलिन पर रूस के ड्रोन हमले के आरोपों पर यूक्रेन ने भी प्रतिक्रिया दी। यूक्रेन ने कहा कि रूस बड़े पैमाने पर आतंकी हमले की तैयारी कर रहा है। यूक्रेन किसी पर भी हमला नहीं करता। हम अपनी रक्षा के लिए युद्ध लड़ रहे हैं। हम रूसी संघ के क्षेत्र पर हमला नहीं करते। 

क्या है मामला? 
दरअसल, पुतिन की हत्या करने की साजिश के तहत रूसी राष्ट्रपति के आवास क्रेमलिन पर ड्रोन से हमले की कोशिश की गई। इसका आरोप यूक्रेन पर लगा है। राहत की बात यह है कि पुतिन को कोई नुकसान नहीं हुआ है। वह पूरी तरह से सुरक्षित हैं।  हमले की कोशिश बीती रात की गई। क्रेमलिन का कहना है कि नौ मई को विक्ट्री डे परेड से पहले हमले की कोशिश की गई है। हमले के बावजूद नौ मई को होने वाली विक्ट्री डे परेड तय समय पर होगी।