छत्तीसगढ़: तीन किलो सोने से सजा मां बम्लेश्वरी का गर्भगृह; 9 दिनों तक डोंगरगढ़ स्टेशन पर रुकेंगी 8 एक्सप्रेस ट्रेनें

राजनांदगांव। जिले के डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी माता के मंदिर में चैत्र नवरात्र की तैयारियां जोरों पर हैं। इस साल 22 मार्च बुधवार से चैत्र नवरात्र शुरू होने जा रहा है, जो 30 मार्च तक चलेगा। इस बार विश्व प्रसिद्ध मां बम्लेश्वरी मंदिर में भक्तों को मां का नया रूप देखने को मिलेगा। डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी मंदिर के गर्भ गृह को सोने से सजाया गया है, जिसके दर्शन श्रद्धालु कर सकेंगे।

मां बम्लेश्वरी के गर्भ गृह में लगभग 3 किलो सोने से राजस्थानी नक्काशी की गई है। गर्भ गृह की सजावट मंदिर ट्रस्ट समिति ने करवाई है। माता के भव्य स्वरूप के दर्शन के लिए यहां श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया है। गर्भगृह की दीवारों को दान से मिले लगभग 3 किलोग्राम सोने से सजाया गया है। इसके लिए राजस्थान से कारीगर बुलाए गए थे।

डोंगरगढ़ में ऊंचाई पर स्थित मां बम्लेश्वरी के मंदिर तक जाने के लिए रोपवे की भी व्यवस्था है।

डोंगरगढ़ में ऊंचाई पर स्थित मां बम्लेश्वरी के मंदिर तक जाने के लिए रोपवे की भी व्यवस्था है।

मां बम्लेश्वरी मंदिर ट्रस्ट के ट्रस्टी संजीव गोमास्ता ने बताया कि मंदिर को दान मिले स्वर्ण को एकत्रित कर लगभग 3 किलो सोने से जयपुर के 20 कारीगरों ने माता के गर्भगृह में कलाकृतियों को उकेरा। इस तरह की कलाकृतियां प्राचीन काल में राजस्थान में बने किलों या महलों में देखने को मिलती हैं।

1600 फीट ऊपर पहाड़ों पर स्थित मां बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए 1100 से भी अधिक सीढ़ियां चढ़कर भक्त यहां पहुंचते हैं।

1600 फीट ऊपर पहाड़ों पर स्थित मां बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए 1100 से भी अधिक सीढ़ियां चढ़कर भक्त यहां पहुंचते हैं।

विश्व प्रसिद्ध मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़ में स्थित है। यहां मां बम्लेश्वरी बगलामुखी के रूप में विराजित हैं। 1600 फीट ऊपर पहाड़ों पर स्थित मां बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए 1100 से भी अधिक सीढ़ियां चढ़कर भक्त यहां पहुंचते हैं। यहां ऊंचाई पर स्थित मंदिर तक जाने के लिए रोपवे की भी व्यवस्था है। नवरात्र के 9 दिनों में लगभग 15 लाख से भी अधिक श्रद्धालु माता के दर्शन करने डोंगरगढ़ पहुंचते हैं।

इस साल 22 मार्च से चैत्र नवरात्र शुरू होगा, जो 30 मार्च तक चलेगा।

इस साल 22 मार्च से चैत्र नवरात्र शुरू होगा, जो 30 मार्च तक चलेगा।

22 मार्च से शुरू होगा नवरात्र

इस साल 22 मार्च से चैत्र नवरात्र शुरू होगा, जो 30 मार्च तक चलेगा। इस दौरान पंचक में माता पृथ्वी पर पधारेंगी, लेकिन आदि शक्ति जगदंबा की पूजा में पंचक का असर नहीं होता। ऐसे में पहले दिन घटस्थापना सुबह 06.29 से लेकर 07.39 तक शुभ मुहूर्त में होगी। चैत्र नवरात्रि में देवी दुर्गा नाव की सवारी कर पधारेंगी, जो बहुत शुभ माना जाता है। वहीं उनके जाने का वाहन डोली रहेगा।

मां बम्लेश्वरी के गर्भ गृह में लगभग 3 किलो सोने से राजस्थानी नक्काशी की गई है।

मां बम्लेश्वरी के गर्भ गृह में लगभग 3 किलो सोने से राजस्थानी नक्काशी की गई है।

चैत्र नवरात्रि में डोंगरगढ़ स्टेशन में रुकेंगी 8 एक्सप्रेस ट्रेनें

चैत्र नवरात्रि में दर्शनार्थियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे ने डोंगरगढ़ में 8 एक्सप्रेस ट्रेनों का अस्थाई स्टापेज दिया है। ये ट्रेनें दो मिनट के लिए डोंगरगढ़ स्टेशन में रुकेंगी। इससे लंबी दूरी तय कर पहुंचने वाले दर्शनार्थियों की सुविधा में इजाफा होगा। इसके अलावा गोंदिया-दुर्ग-गोंदिया मेमू का विस्तार रायपुर तक किया गया है। नवरात्रि के दौरान गोंदिया मेमू रायपुर तक चलेगी। चैत्र नवरात्रि (22 मार्च) से ही एक्सप्रेस ट्रेनों का स्टॉपेज लागू हो जाएगा। इधर जिला प्रशासन ने भी मेले को लेकर व्यापक तैयारी की है।

इस तरह की कलाकृतियां प्राचीन काल में राजस्थान में बने किलों या महलों में देखने को मिलती हैं।

इस तरह की कलाकृतियां प्राचीन काल में राजस्थान में बने किलों या महलों में देखने को मिलती हैं।

ये ट्रेनें रुकेंगी डोंगरगढ़ में

12812 हटिया-कुर्ला एक्सप्रेस 20.25 को पहुंचेगी 20.27 को छूटेगी। इसके अलावा 12811 कुर्ला- हटिया एक्सप्रेस 16.33 को पहुंचकर 16.35 को छूटेगी। 20813 पुरी-जोधपुर एक्सप्रेस 07.27 को पहुंच 07.29 को छूटेगी। 20814 जोधपुर-पुरी एक्सप्रेस 17.38 से 17.40, 12851 बिलासपुर – चेन्नई एक्स. 12.21 से 12.23, 12852 चेन्नई-बिलासपुर एक्स्. 10.53 से 10.55, 12146 पुरी-कुर्ला एक्सप्रेस 14.28 से 14.30, 12145 कुर्ला-पुरी एक्सप्रेस 13.13 को पहुंचकर 13.15 को छूटेगी।