छत्तीसगढ़ः सशस्त्र बल के जवान ने की पत्नी की हत्या,एक माह पूर्व हुआ था विवाह

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के एक जवान ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। जवान का तीन साल से युव​ती के साथ प्रेम प्रसंग आगे चल कर विवाह में बदल गया था। एक माह पूर्व ही सात जन्मों के बंधन में बंधने एक – दूसरे से विवाह कर लिया था।

छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल का जवान सुकमा में पदस्थ है। जवान ने खुद थाना जा कर छह मार्च को पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जानकारी के अनुसार दो मार्च को हत्या करने के बाद जवान ने छह मार्च को पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सीएएफ जवान को मैनपाट पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दो मार्च को सीएएफ जवान ने हत्या कर मैनपाट मछली नदी घाटीपथना में पत्नी के शव को छिपा दिया था। मैनपाट थाना क्षेत्र का मामला है।