कोरबाः जिसके मल से बनती है सबसे महंगी कॉफी, व्यापारी के घर डाला डेरा, सारी रात दहशत में रहा परिवार; एक कप कॉफी की कीमत होती है छह हजार रुपये 

व्यापारी के घर में एसी के ऊपर छिपकर बैठा एशियन पाम सिवेट।

व्यापारी के घर में एसी के ऊपर छिपकर बैठा एशियन पाम सिवेट

कोरबा। कोरबा जिले में एक व्यापारी के घर खतरनाक जीव घुस गया। इसके चलते परिजन डरे रहे और सारी रात जागकर काटी। अगले दिन रेस्क्यू टीम पहुंची और उसे मशक्कत के बाद पकड़ा। तब पता चला कि यह एशियन पाम सिवेट है। यानी आम भाषा में कबरबिज्जु। विशेषज्ञों का कहना है कि इसके मल से दुनिया की सबसे महंगी कॉफी तैयार होती है। जिसके एक कप की कीमत छह हजार रुपये है। फिलहाल वन विभाग की मदद से उसे जंगल में छोड़ दिया गया है। मामला कटघोरा क्षेत्र का है। 

एशियन पॉम सिवेट को पकड़ती रेस्क्यू टीम।

एशियन पॉम सिवेट को पकड़ती रेस्क्यू टीम।

आधी रात व्यापारी के बेडरूम में घुसा 
दरअसल, कोरबा का जंगल जैव विविधता से भरा हुआ है। यहां आए दिन अनोखे जीव सामने आते रहते हैं जो कौतुहल का कारण बनते हैं। अक्सर इन दुर्लभ जीवों को अब टीवी में ही हम देखते हैं। ऐसा ही एक जीव सिवेट, सुतर्रा में रहने वाले व्यापारी विजय कुमार अग्रवाल के घर में बुधवार रात घुस आया। रात करीब 12 बजे जब बेडरूम में उसे घरवालों ने देखा तो डर गए। इसके बाद उन्होंने वन विभाग के सदस्य और स्नेक रेस्क्यू टीम के अध्यक्ष जितेंद्र सारथी को इसकी सूचना दी।  

रेस्क्यू टीम ने एशियन पॉम सिवेट को जंगल में छोड़ दिया है।

रेस्क्यू टीम ने एशियन पॉम सिवेट को जंगल में छोड़ दिया है

एक घंटे की मशक्कत के बाद पकड़ा गया 
रात काफी होने के कारण जितेंद्र सारथी अपनी टीम के साथ गुरुवार सुबह व्यापारी के घर पहुंचे। इसकी जानकारी कटघोरा डीएफओ प्रेमलता यादव को भी दी गई। टीम पहुंची तो पता चला कि व्यापारी ने डर के चलते कमरे को बंद कर दिया गया था। कमरा खुला और जीव को तलाश गया तो वह एसी के ऊपर बैठा दिख गया। टीम ने उसका रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया तो सिवेट ने उन्हें डराया। हमले की भी कोशिश की। फिलहाल एक घंटे की मशक्कत के बाद टीम उसे पकड़ने में सफल हो गई।

सांकेतिक फोटो

सांकेतिक फोटो – फोटो : social media

एक कप कॉफी की कीमत छह हजार रुपये 
वन विभाग के सदस्य जितेंद्र सारथी ने बताया कि पकड़ा गया जीव एशियन पाम सिवेट है। इसके मल से दुनिया की सबसे महंगी कॉफी तैयार की जाती है। इसके एक कप की कीमत करीब छह हजार रुपये है। बिल्ली की तरह दिखने वाले इस जीव की आंतों से गुजरने के बाद कॉफी बींस का स्वाद ज्यादा बेहतर हो जाता है। बहुत से लोग कॉफी के बड़े शौकीन होते हैं और इसके नए-नए स्वाद की तलाश में रहते हैं। इससे बनने वाली कॉफी का नाम कोपी लुवाक है। ये कई एशियाई देशों समेत दक्षिण भारत में भी बनती है।