टीम इंडिया को 177 रन का टारगेट: अर्शदीप के आखिरी ओवर में आए 27 रन, न्यूजीलैंड के लिए मिचेल ने बनाए सबसे ज्यादा 59 रन

रांची। न्यूजीलैंड ने तीन टी-20 मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया के सामने 177 रन का टारगेट रखा है। टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए कीवी टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 176 रन बनाए। डेरिल मिचेल ने सबसे ज्यादा नाबाद 59 रन बनाए। ओपनर ड्वेन कॉन्वे ने 52 रन का योगदान दिया। फिन एलेन ने 35 रन की आतिशी पारी खेली।

भारत के लिए वाशिंगटन सुंदर ने सबसे ज्यादा दो विकेट लिए। शिवम मावी, अर्शदीप सिंह और कुलदीप यादव को एक-एक विकेट मिला।

ऐसे गिरे न्यूजीलैंड के विकेट 

  • पहला : सुंदर ने 5वें ओवर में फिन एलेन को सूर्या के हाथों कैच कराया।
  • दूसरा : 5वें ओवर की आखिरी बॉल पर सुंदर ने मार्क चैपमैन को कैच एंड बोल्ड किया।
  • तीसरा : ग्लेन फिलिप्स 13वें ओवर की 5वीं बॉल पर सूर्या को कैच दे बैठे। उन्हें कुलदीप ने आउट किया।
  • चौथा : ड्वेन कॉन्वे को अर्शदीप सिंह ने 18वें ओवर की दूसरी बॉल पर हुड्‌डा के हाथों कैच कराया।
  • पांचवां : माइकल ब्रेसवेल रन आउट हुए। उन्हें ईशान किशन ने चलता किया।
  • छठा : 19वें ओवर की आखिरी बॉल पर शिवम मावी ने मिचेल सेंटनर को राहुल यादव के हाथों कैच कराया।

सुंदर ने दिए दो झटके
न्यूजीलैंड की पारी के शुरुआती ओवर्स में वॉशिंगटन सुंदर ने सटीक गेंदबाजी की। उन्होंने कीवी टीम के टॉप-2 बल्लेबाजों को चलता किया। पहले तो सुंदर ने फिन एलेन को सूर्या के हाथों कैच कराया। फिर मार्क चैपमैन को शून्य पर पवेलियन का रास्ता दिखाया।

एलेन-कॉन्वे ने दी तेज शुरुआत 
ओपनर फिन एलेन और ड्वेन कॉन्वे ने न्यूजीलैंड को तेज शुरुआत दिलाई। टीम ने पावर प्ले में दो विकेट गंवाकर 47 रन बना लिए थे। कॉन्वे 23 गेंद में 35 रन बनाकर आउट हुए।

फोटोज में देखिए भारत-न्यूजीलैंड पहले टी-20 का रोमांच

विकेट सेलिब्रेट करते वॉशिंगटन सुंदर। उन्होंने 2 विकेट लिए।

विकेट सेलिब्रेट करते वॉशिंगटन सुंदर। उन्होंने 2 विकेट लिए।

भारतीय कप्तान हार्दिक पंड्या ने टॉस जीता है और न्यूजीलैंड को बल्लेबाजी का न्योता दिया है।

भारतीय कप्तान हार्दिक पंड्या ने टॉस जीता है और न्यूजीलैंड को बल्लेबाजी का न्योता दिया है।

भारतीय टीम को सपोर्ट करने पहुंचा भारतीय फैन।

भारतीय टीम को सपोर्ट करने पहुंचा भारतीय फैन।

रांची के मैदान पर फैंस में खासा उत्साह देखेने को मिला।

रांची के मैदान पर फैंस में खासा उत्साह देखेने को मिला।

टॉस से पहले ट्रॉफी के साथ भारतीय कप्तान हार्दिक पंड्या और कीवी कैप्टन मिचेल सेंटनर।

टॉस से पहले ट्रॉफी के साथ भारतीय कप्तान हार्दिक पंड्या और कीवी कैप्टन मिचेल सेंटनर।

मैच से पहले भारतीय कप्तान हार्दिक पंड्या।

मैच से पहले भारतीय कप्तान हार्दिक पंड्या।

टीम इंडिया प्लेइंग-11
भारत : 
शुभमन गिल, ईशान किशन, राहुल त्रिपाठी, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), दीपक हुड्डा, वॉशिंगटन सुंदर, शिवम मावी, कुलदीप यादव, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह।

न्यूजीलैंड : फिन एलेन, ड्वेन कॉन्वे, मार्क चैपमैन, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिचेल, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर, जैकब डफी, ब्लेयर टिकनर, ईशा सोढ़ी, और लोकी फर्ग्युसन।

रांची में अजेय है टीम इंडिया
हेड टु हेड के आंकड़ों में दोनों ही टीमें बराबरी पर हैं। भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक 22 टी-20 मैच हुए हैं। इसमें से 10 में भारत और 9 में न्यूजीलैंड की टीम ने जीत का स्वाद चखा है, जबकि 3 मैच टाई रहे हैं। वहीं, रांची के मैदान की बात करें तो भारत ने इस मैदान पर अब तक 3 टी-20 मैच खेले हैं और तीनों ही जीते हैं।