पद्म पुरस्कारों का ऐलान: ORS के खोजकर्ता दिलीप महलानाबीस, मुलायम सिंह और जाकिर हुसैन को पद्म विभूषण, 9 हस्तियों को पद्म भूषण, 91 हस्तियों को पद्मश्री सम्मान

पश्चिम बंगाल के डॉ. दिलीप महलानाबिस को मरणोपरांत पद्म विभूषण से नवाजा गया है। उन्हें ORS की खोज के लिए ये सम्मान दिया गया। 16 अक्टूबर 2022 को 87 साल की उम्र में इनका निधन हुआ था। - Dainik Bhaskar

नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कार विजेताओं के नामों का ऐलान कर दिया गया है। पश्चिम बंगाल के डॉ. दिलीप महलानाबिस को मरणोपरांत पद्म विभूषण से नवाजा गया है। उन्हें ORS की खोज के लिए ये सम्मान दिया गया। उनके अलावा सपा नेता स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव, तबला वादक जाकिर हुसैन,एस.एम. कृष्णा, बालकृष्ण दोषी और श्रीनिवास वर्धन को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है।

कुमार मंगलम बिड़ला और सुधा मूर्ति समेत 9 हस्तियों को पद्म भूषण से नवाजा गया है। इनके अलावा 91 को पद्मश्री सम्मान दिया गया है।

रतन चंद्राकर को अंडमान के जारवा ट्राइब्स में मीजल्स के लिए बेहतर काम के लिए पद्मश्री दिया गया है। हीरा बाई लोबी को गुजरात में सिद्धि ट्राइब्स के बीच बच्चों की शिक्षा पर काम करने के लिए और जबलपुर के डॉ. मुनीश्वर चंदर डावर को पद्म श्री से सम्मानित किया गया है। डॉ. मुनीश्वर 50 सालों से वंचित लोगों का बेहद सस्ते में इलाज कर रहे हैं।

इन्हें मिले पद्म पुरस्कार