छत्तीसगढ़ः हिंगलाजिन मंदिर में सीएम भूपेश ने टेका माथा, 133 करोड़ के विकास कार्यों की दी सौगात; बोले- बस्तर में लौट रही है शांति

जगदलपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बुधवार को बस्तर जिले के गिरोला गांव पहुंचकर हिंगलाजिन देवी के दरबार में मत्था टेककर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की है। जिसके बाद गिरोला में आयोजित आम सभा में पहुंचकर मंच से जिले वासियों को करीब 133 करोड़ रुपए के 98 विकास कार्यों की सौगात दी है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि, बस्तर में जिस तरह से मांझी, चालाकी को मानदेय दिया जाता है। अब उसी तरह गायता पुजारी, सिरहा-गुनिया को सालाना 7 हजार रुपए मानदेय दिया जाएगा। ये मानदेय पूरे देश में सिर्फ अब छत्तीसगढ़ में मिलेगा। बस्तर के आदिवासी BJP की सरकार में महुआ सड़कों पर फेंकते थे। लेकिन हमारी सरकार ने कोरोना जैसी महामारी के समय में भी 30 रुपए किलो में खरीदा है। तेंदूपत्ता का 4 हजार मानक बोरा हम दे रहे हैं।

भाजपा पर कसा तंज
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा पर भी तंज कसा है। उन्होंने कहा कि, पिछली सरकार में आदिवासियों को फर्जी केस में जेल में ठूंसने का काम हुआ। लेकिन, जब हमारी सरकार आई तो हमने जेल में बंद आदिवासियों को छुड़वाया। आज सैकड़ों आदिवासी बाहर हैं। भाजपा की सरकार में आदिवासी गांव और पूरा बस्तर छोड़ने के लिए बाध्य थे। लेकिन अब अपने गांव में खुशी से रह रहे हैं। बस्तर में आज एक भी फर्जी एनकाउंटर नहीं हो रहा है। CM ने कहा कि, इस साल सबसे कम नक्सल घटनाएं हुई हैं। बस्तर में शांति लौट रही है।

मुख्यमंत्री ने विकासकार्यों का लोकार्पण किया। - Dainik Bhaskar

मुख्यमंत्री ने विकासकार्यों का लोकार्पण किया।

अब किसानों और गरीबों के पास है पैसा
मुख्यमंत्री ने कहा कि, प्रदेश के किसानों और गरीबों की आमदनी बढ़ी है। उनके पास अब पैसा है। छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने कई सालों से बंद पड़ी करीब 300 से ज्यादा स्कूलों को खोला है। बस्तर के बच्चे अब फर्राटेदार इंग्लिश बोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि, हमने प्रदेश की जनता का राशन कार्ड बनवाया है।

 - Dainik Bhaskar

भाजपा के एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम पर बोले- आई वॉश कर रहे
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से जब पूछा गया कि, भाजपा चुनाव से एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम चला रही है। चुनाव से पहले यह उनका पॉलिटिकल एजेंडा तो नहीं? जिसका जवाब देते हुए CM ने कहा कि , भाजपा के पास कुछ करने को नहीं है। भाजपा आज तक यह नहीं बता पाई कि नोटबंदी में कितना पैसा जमा हुआ। कितना काला धन वापस आया। कोरोना, लॉकडाउन के समय कितने लोगों की मौत हुई और कितने बेघर हुए। भाजपा का कार्यक्रम लोगों का आई वॉश करने वाला है।

 - Dainik Bhaskar

इन निर्माण कार्यों का किया लोकार्पण और भूमिपूजन

  • 24 करोड़ रुपए की लागत से बकावंड से कोलावल के बीच लगभग 26 किलोमीटर लंबी सड़क और पुल के चैड़ीकरण का कार्य।
  • 18 करोड़ 17 लाख रुपए की लागत से रायकोट से कुरेंगा के बीच निर्मित 23 किलोमीटर लंबी सड़क।
  • 2 करोड़ 83 लाख रुपए की लागत से मारीगुड़ा से मैलबेड़ा के बीच 6 किलोमीटर लंबी सड़क निर्माण।
  • 2 करोड़ 32 लाख रुपए की लागत से जेल में बैरक निर्माण कार्य।
  • 2 करोड़ 7 लाख रुपए की लागत से दरभा में निर्मित 50 सीटर आईटीआई छात्रावास।
  • 1 करोड़ 44 लाख रुपए की लागत से किलेपाल में निर्मित 50 सीटर आईटीआई छात्रावास।
  • सेतु निर्माण विभाग के 4 करोड़ 33 लाख रुपए की लागत से गंजोपारा से गुड़ियापारा के बीच निर्मित सेतु।
  • मछलीपालन विभाग के 3 करोड़ 41 लाख रुपए की लागत से कोसारटेडा जलाशय में मछलीपालन के लिए केज स्थापना और फ्लोटिंग हाउस एवं गोदाम निर्माण।
  • जगदलपुर नगर निगम क्षेत्र में में 1 करोड़ 23 लाख 3 हजार और 2 हजार किलोग्राम क्षमता के कंपोस्ट मशीन लगाई जाएगी।
  • सिटी ग्राउंड के सामने निर्मित 10 दुकान और 2 हाल समेत प्रवेश द्वार का लोकार्पण।
  • 96 लाख रुपए की लागत से आमागुड़ा चैक में निर्मित दुकान।
  • स्वास्थ्य विभाग के 1 करोड़ 26 लाख रुपए की लागत से निर्मित एफ टाईप क्वार्टर सहित अन्य कार्यों लोकार्पण