कोरबाः लड़की फ्रेंड के साथ ले रही थी सेल्फी, युवक ने किया कमेंट-‘क्या गजब लग रही हो’, दोस्त ने लात-घूंसों से जमकर पीटा; देखें वीडियो

पुलिस ने कमेंट करने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है। - Dainik Bhaskar

कोरबा। कोरबा में एक युवक ने दूसरे युवक को जमकर पीट दिया। युवक ने दूसरे युवक को इसलिए पीटा, क्योंकि उसने लड़के की दोस्त पर कमेंट किया था। कहा था कि क्या गजब लग रही हो। इसके बाद विवाद बढ़ गया और दोनों युवकों के बीच मारपीट हो गई। घटना के वक्त युवती अपने दोस्त के साथ सेल्फी ले रही थी। उसी दौरान पूरा विवाद हुआ था। मामला CSEB चौकी क्षेत्र का है।

शहर के पाम मॉल में मंगलवार रात को बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। युवती भी अपने दोस्त के पास पहुंची थी। युवती अपने दोस्त के साथ I LOVE KORBA लिखे स्थान पर सेल्फी ले रही थी। तभी दर्री निवासी मोतीलाल यादव(19) पहुंच गया और लड़की पर कमेंट करने लगा। यह देखकर लड़की को दोस्त नाराज हो गया।

आस-पास के लोग मौके पर पहुंच गए थे।

आस-पास के लोग मौके पर पहुंच गए थे।

बताया गया कि मोतीलाल और युवक के बीच पहले विवाद हुआ। फिर लड़की के दोस्त ने मोतीलाल को लात-घूंसों से पीटा। इस दौरान आस-पास के लोग मौके पर पहुंच गए। मगर किसी ने उन्हें रोकने का प्रयास नहीं किया। इस बीच किसी ने पुलिस को इस बात की सूचना दे दी। जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और इस केस में मोतीलाल यादव को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उसके खिलाफ छेड़छाड़ का केस दर्ज किया है।

देखें वीडियो-