कोहली ने 85 गेंदों पर जड़ा 46वां शतक, भारत का स्कोर दो विकेट पर 300 रन के पार

तिरुवनंतपुरम। भारत-श्रीलंका वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला तिरुवनंतपुरम में खेला जा रहा है। टीम इंडिया ने टॉस जीता है और पहले बैटिंग करने का फैसला लिया। भारत ने 44 ओवर में दो विकेट खोकर 313 रन बना लिए हैं। विराट कोहली और श्रेयस अय्यर क्रीज पर हैं।

शुभमन गिल (116) वनडे करियर का दूसरा शतक जमाकर आउट हुए। उन्हें कसुन रजिथा ने बोल्ड कर दिया। उनसे पहले, कप्तान रोहित शर्मा ने 42 रन बनाए।

विराट कोहली ने 46वां वनडे शतक जमाया। वे घर में सबसे ज्यादा शतक जमाने वाले भारतीय बल्लेबाज बने हैं। विराट ने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा। कोहली के अलावा श्रेयस 15वें अर्धशतक की ओर बढ़ रहे हैं।

चमिका करुणारत्ने को भी एक विकेट मिला।

ऐसे गिरे टीम इंडिया के विकेट 

  • पहला: 16वें ओवर की दूसरी बॉल पर करुणारत्ने ने रोहित को डीप बैकवर्ड स्क्वेयर लेग में अविष्का फर्नांडो के हाथों कैच कराया।
  • दूसरा : 34वें ओवर में कसुन रजिथा ने शुभमन गिल को बोल्ड कर दिया।

गिल-विराट की मजबूत साझेदारी 
95 के टीम स्कोर पर कप्तान रोहित शर्मा (42 रन) के आउट होने के बाद विराट कोहली ने तेजी से रन बनाए। उन्होंने ओपनर शुभमन गिल के साथ दूसरे विकेट के लिए 110 बॉल पर 131 रन जोड़े। इस पार्टनरशिप में कोहली ने 58 और गिल ने 71 रनों का योगदान दिया। गिल 97 बॉल में 116 रन बनाकर कसुन रजिथा की स्लोअर बॉल पर बोल्ड हो गए।

रोहित-गिल के बीच 95 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप 
कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने 95 रनों की ओपनिंग पार्टनरशिप की। दोनों ने 92 गेंदों का सामना किया। साझेदारी में रोहित ने 49 बॉल पर 42 और गिल ने 43 बॉल पर 45 रन बनाए। यहां रोहित शर्मा 42 रन बनाकर आउट हुए।

फोटोज में देखिए भारत-श्रीलंका तीसरे वनडे का रोमांच

गिल और कोहली के बीच दूसरे विकेट के लिए 131 रन की साझेदारी हुई।

गिल और कोहली के बीच दूसरे विकेट के लिए 131 रन की साझेदारी हुई।

छठा अर्धशतक जमाने के बाद शुभमन गिल।

छठा अर्धशतक जमाने के बाद शुभमन गिल।

आउट होने के बाद निराश कप्तान रोहित शर्मा।

आउट होने के बाद निराश कप्तान रोहित शर्मा।

शुभमन गिल और रोहित शर्मा ने टीम इंडिया को मजबूत शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच 85+ की साझेदारी हो चुकी है।

शुभमन गिल और रोहित शर्मा ने टीम इंडिया को मजबूत शुरुआत दिलाई।

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीता और बल्लेबाजी करने का फैसला लिया।

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीता और बल्लेबाजी करने का फैसला लिया।

दो-दो बदलाव के साथ उतरीं दोनों टीमें
सीरीज के आखिरी मुकाबले के लिए दोनों ही देशों ने अपनी-अपनी प्लेइंग में दो-दो बदलाव किए हैं। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने हार्दिक पंड्या और उमरान मलिक को आराम दिया है। जबकि श्रीलंकाई कप्तान दसुन शनाका ने धनंजय डी सिल्वा की जगह अशीन बंडारा और दुनिथ वेलागे की जगह जेफ्री वेंडरसे को खिलाया है।

देखिए दोनों देशों की प्लेइंग-11

भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज।

श्रीलंका : दसुन शनाका (कप्तान), अविष्का फर्नांडो, नुवानिडु फर्नांडो, कुसल मेंडिस, अशीन बंडारा, चरिथ असलंका, वनिंदु हसरंगा, जेफ्री वेंडरसे, चमिका करुणारत्ने, कसुन रजिथा और लाहिरू कुमारा।