भारत ने जीत के साथ की हॉकी विश्व कप की शुरुआत, स्पेन को 2-0 से हराया, अमित-हार्दिक का गोल

India Vs Spain Hockey Live Score IND Vs ESP FIH Hockey Men’s World Cup Match 2023 News Updates In Hindi

राउरकेला। भारत ने हॉकी वर्ल्ड कप में विजयी आगाज किया है। भारतीय टीम ने स्पेन को 2-0 से हराया है। इस जीत के साथ भारतीय टीम ग्रुप-डी के पॉइंट टेबल में दूसरे नंबर पर आ गई है। जबकि इंग्लैंड नंबर-1 पर है। पिछले मैच में अंग्रेजों ने वेल्स को 5-0 से हराया। दूसरी ओर, भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में अर्जेंटीना ने साउथ अफ्रीका को 1-0 और ऑस्ट्रेलिया ने फ्रांस को 8-0 से हराया है।

भारत की ओर से अमित रोहिदास और हार्दिक सिंह ने गोल दागे। अमित रोहिदास प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए।

चौथा क्वार्टर : अभिषेक को यलो कार्ड, भारत ने दो पेनल्टी भी गंवाए
चौथे क्वार्टर की शुरुआत में अभिषेक को यलो कार्ड मिला। आखिर के 10 मिनट में भारत ने 2 पेनल्टी कॉर्नर गंवाए, लेकिन स्पेन की टीम गोल करने में नाकाम रही। स्पेन को 53वें और 57वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर मिला।

तीसरा क्वार्टर : इंडिया ने गोल के 3 मौके गंवाए, पेनल्टी चूके कप्तान
हॉफ टाइम के बाद दोनों ही टीमों ने आक्रमण जारी रखा। तीसरे क्वार्टर के दूसरे और मैच के 32वें मिनट में भारत को पेनल्टी स्टोक मिला, लेकिन भारतीय कप्तान हरमनप्रीत इस मौके को भुना नहीं सके। स्पेनिश गोलकीपर रफी एड्रियन ने शानदार बचाव किया। अगले ही मिनट में रेन मार्क को यलो कार्ड मिला। 37वें और 43वें मिनट में भारत को दो पेनल्टी कॉर्नर भी मिले। लेकिन गोल नहीं आया। तीन क्वार्टर के बाद स्कोर लाइन 2-0 ही रही।

दूसरा क्वार्टर : हार्दिक के गोल से बढ़त दोगुनी, पेनल्टी चूका स्पेन
हाफ टाइम से पहले स्पेन की टीम ने बराबरी हासिल करने के खूब प्रयास किए, लेकिन भारत के डिफेंडर्स ने उसे विफल कर दिया। उसे 24वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर के रूप में बराबरी का मौका मिला, लेकिन मेहमान टीम उसे भुना नहीं सकी। उसके तुरंत बाद 26वें मिनट में हार्दिक सिंह ने शानदार मैदानी गोल दागते हुए भारत की बढ़त 2-0 कर दी। हॉफ टाइम से ठीक पहले आकाशदीप को ग्रीन कार्ड मिला।

पहला क्वार्टर: अमित रोहिदास ने दिलाई 1-0 की बढ़त 
पहले क्वार्टर के खेल में भारत ने 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। मैच के 12वें मिनट में मिले दूसरे पेनल्टी कॉर्नर पर अमित रोहिदास ने रिबाउंड गोल दागा। हालांकि, टीम ने पेनल्टी पर 2 दफा गोल करने के मौके भी गंवाए हैं। 12वें मिनट में कुनिल पेपे को ग्रीन कार्ड मिला।

फोटोज में देखिए भारत-स्पेन मैच का रोमांच

हॉफ टाइम से ठीक पहले हार्दिक सिंह ने गोलकर स्कोर 2-0 कर दिया।

हॉफ टाइम से ठीक पहले हार्दिक सिंह ने गोलकर स्कोर 2-0 कर दिया।

पहले गोल से उत्साहित टीम इंडिया के खिलाड़ी।

पहले गोल से उत्साहित टीम इंडिया के खिलाड़ी।

अमित रोहिदास ने 12वें मिनट में पेनल्टी पर पहला गोल दागा।

अमित रोहिदास ने 12वें मिनट में पेनल्टी पर पहला गोल दागा।

भारतीय टीम का उत्साह बढ़ने पहुचा एक फैन तिरंगे के साथ नजर आया।

भारतीय टीम का उत्साह बढ़ने पहुचा एक फैन तिरंगे के साथ नजर आया।

मुकाबले से पहले राष्ट्रगान के दौरान टीम इंडिया के खिलाड़ी।

मुकाबले से पहले राष्ट्रगान के दौरान टीम इंडिया के खिलाड़ी।

अब देखें भारत और स्पेन की स्टार्टिंग-11 

भारत : सुरेंद्र कुमार, मनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह, मंदीप सिंह, हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), पीआर श्रीजेश, शमशेर सिंह, वरुण कुमार, आकाशदीप सिंह, अमित रोहिदास और सुखजीत सिंह।

स्पेन: एलेजांद्रो अलोंसो , जेवियर गिस्पर्ट, एनरिक गोंजालेज, अल्वारो इग्लेसियास, मार्क मिरालेस (कप्तान), जॉर्डी बोनास्त्रे, पेपे कनिल, जोआक्विन मेनिनि, एड्रिएन राफी, इग्नासियो रोड्रिगेज, बोर्जा लकाले।

इंग्लैंड 4-0 से जीता, वेल्स को हराया
ग्रुप डी के पहले मुकाबले में इंग्लैंड ने वेल्स को 4-0 से हराया है। राउरकेला इंटरनेशनल स्टेडियम के पहले इंटरनेशनल मुकाबले की शुरुआत पार्क निकोलस के गोल के साथ हुई। निकोलस ने पहला मिनट पूरा होने से पहले गोल दागा। उनके अलावा ड्रैग फ्लिकर अंसेल लियाम (27वें और 37वें मिनट ) ने डबल गोल किए। दूसरे हॉफ में रोपर फिल (41वें मिनट) और बंडुरक निकोलस (57वें मिनट) की स्टिक से एक-एक गोल आया।

इंग्लैंड की ओर से डबल गोल करने वाले अंसेल लियाम अपना पहला गोल सेलिब्रेट करते हुए।

इंग्लैंड की ओर से डबल गोल करने वाले अंसेल लियाम अपना पहला गोल सेलिब्रेट करते हुए।

ऑस्ट्रेलिया की बड़ी जीत, फ्रांस को 8-0 से हराया
कलिंगा स्टेडियम में दिन के दूसरे मुकाबले में 8 बार की कॉमनवेल्थ चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने एकतरफा जीत दर्ज की। उसने फ्रांस को 8-0 से हराया। ग्रुप-ए के इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की ओर से क्रेग टॉम ( 8वें, 31वें और 44वें मिनट) और हेवर्ड जेरेमी (26वें, 28वें और 38वें मिनट में) ने गोल की हैट्रिक जमाई। इन दोनों के अलावा ओगिल्वी फ्लिन (26वें) और विकम टॉम (53वें) ने एक-एक गोल दागे।

कलिंगा स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया ने फ्रांस के खिलाफ 8 गोल दागे।

कलिंगा स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया ने फ्रांस के खिलाफ 8 गोल दागे।

ग्रुप-ए: अर्जेंटीना ने जीता ओपनिंग मैच 
भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में अर्जेंटीना और साउथ अफ्रीका के बीच टूर्नामेंट का पहला मुकाबला खेला गया। ग्रुप ए के इस मुकाबले को रियो ओलिंपिक की चैंपियन अर्जेंटीना ने साउथ अफ्रीका को 1-0 से हराया। उसकी ओर से केसिला माइको ने 42वें मिनट में विजयी गोल दागा।

ओपनिंग मैच में अर्जेंटीना ने साउथ अफ्रीका को 1-0 से हराया। उसकी ओर से केसिला माइको ने इकलौता गोल किया।

ओपनिंग मैच में अर्जेंटीना ने साउथ अफ्रीका को 1-0 से हराया। उसकी ओर से केसिला माइको ने इकलौता गोल किया।