Korba: पुलिस ने 230 किग्रा गांजा के साथ तीन तस्करों को किया गिरफ्तार, 20 लाख बताई जा रही है कीमत

पुलिस की गिरफ्त में गांजा तस्कर

कोरबा। कोरबा जिले में निजात अभियान के अंतर्गत पुलिस को मिली बड़ी सफलता हाथ लगी है। यहां पुलिस ने 230 किलोग्राम गांजा के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए गांजे की कीमत लगभग 20 लाख बताई जा रही है। 

जानकारी के मुताबिक, तस्कर गांजा जयपुर,उड़ीसा से लेकर आ रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने इन्हें रोकने की कोशिश की तो ये लोग बैरिकेड्स तोड़कर भागने लगे। पुलिस ने इनका पीछा कर पकड़ लिया। पकड़ गए आरोपियों का नाम शाहिद, अरुण, मनोज है, जो झारखंड उड़ीसा और बिहार के रहने वाले हैं।