छत्तीसगढ़ः बिलासपुर, रायगढ़, बाराद्वार में बीजेपी, बलौदाबाजार, कवर्धा और चिरमिरी में कांग्रेस प्रत्याशी विजयी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकायों में उपचुनाव के लिए मतगणना जारी है। बिलासपुर में बीजेपी प्रत्याशी श्रद्धा जैन ने जीत दर्ज कर ली है। उन्होंने वार्ड 16 से कांग्रेस प्रत्याशी अनिता कश्यप को 232 वोट से हराया है।सक्ती जिले के बाराद्वार नगर पंचायत वार्ड नंबर 7 के उपचुनाव का रिजल्ट आ गया है। यहां बीजेपी उम्मीदवार पंकज सांवड़िया 48 मतों से जीत गए हैं। उन्हें 186 वोट मिले। कांग्रेस उम्मीदवार को 138 मत मिले। चिरमिरी के वार्ड क्रमांक 22 से कांग्रेस प्रत्याशी ने 150 से अधिक मतों से जीत दर्ज की है।

कवर्धा नगर पालिका उपनिर्वाचन वार्ड क्रमांक 19 के नतीजे सामने आ गए हैं। यहां कांग्रेस प्रत्याशी श्रद्धा नामदेव विजयी रही हैं। उन्हें 649 वोट मिले हैं। वहीं बीजेपी की शैला ठाकुर को 369 मत मिले। कांग्रेस उम्मीदवार श्रद्धा नामदेव 280 मतों से जीत गई हैं। उगता सूरज की ममता पाली को 3 और दोपत्ती की सरिता ठाकुर के 47 मत प्राप्त हुए हैं।

कांग्रेस प्रत्याशी श्रद्धा नामदेव विजयी।

कांग्रेस प्रत्याशी श्रद्धा नामदेव विजयी।

रायगढ़ नगर निगम वार्ड क्रमांक- 27 के उपचुनाव के परिणाम

रायगढ़ नगर निगम वार्ड क्रनांक-27 के उपचुनाव के परिणाम भी सामने आ गए हैं। यहां बीजेपी प्रत्याशी सरिता राजेंद्र ठाकुर विजयी हुई हैं। उन्हें 865 वोट मिले हैं। वहीं कांग्रेस की रानी अशोक सोनी को 599 वोट, निर्दलीय प्रत्याशी योगेश्वरी कुर्रे को 182 वोट, बसपा प्रत्याशी प्रेम कुमारी को 57 वोट, JCCJ प्रत्याशी रोमा राय को 13 वोट और नोटा को 6 वोट मिले हैं। रायगढ़ कलेक्टर रानू साहू ने विजयी प्रत्याशी को प्रमाणपत्र दिया।

बीजेपी प्रत्याशी सरिता राजेंद्र ठाकुर।

बीजेपी प्रत्याशी सरिता राजेंद्र ठाकुर।

बलौदाबाजार नगर पालिका से कांग्रेस प्रत्याशी धर्मेंद्र वर्मा विजयी

नगर पालिका परिषद बलौदाबाजार के वार्ड क्रमांक- 5 की मतगणना के बाद रिजल्ट घोषित कर दिए गए हैं। यहां कुल 728 वोट पड़े थे। इस सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी धर्मेंद्र वर्मा ने बीजेपी प्रत्याशी मया राम को 20 वोटों के अंतर से हरा दिया। धर्मेंद्र वर्मा को 367 वोट, बीजेपी प्रत्याशी मया राम को 347 वोट, नोटा को 2 वोट और 12 वोट निरस्त किए गए। कलेक्टर रजत बंसल ने विजयी प्रत्याशी को प्रमाण पत्र सौंपा। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जोगी के उपाध्यक्ष रहे प्रकाश शर्मा के निधन से ये सीट खाली हुई थी।

कांग्रेस प्रत्याशी धर्मेंद्र वर्मा

कांग्रेस प्रत्याशी धर्मेंद्र वर्मा