कोरबाः छुई खदान धसने से एक महिला की मौत, दो घायल

कोरबा।कोरबा जिले के ग्राम करमंदी और बेंदरकोना के बीच जंगल में छुई खदान के धंसने से मलबे में तीन महिलाओं के दबने और उनमें से एक की मौत हो जाने की जानकारी मिली हैं। डायल 112 और संजीवनी एक्सप्रेस के माध्यम से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।

बताया जा रहा हैं कि उक्त घटना के सामने आने के बाद छुई की खुदाई कर रहे अन्य लोग मौके से भाग गए। घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने मलबे में दबी महिलाओं को बाहर निकाला। मृत महिला का नाम प्रमिला बाई कंवर बताया जा रहा है, जो ग्राम जुनवारी की निवासी थी।अपने पति के साथ छुई खदान पहुंची हुई थी।