बच्चों और गर्लफ्रेंड को साथ घुमाने पर ट्रोल हुए ऋतिक:एज गैप को लेकर उड़ा मजाक, ट्रोलर्स बोले- गर्लफ्रेंड बस थोड़ी ही बड़ी है बच्चों से

मुंबई। ऋतिक रोशन शनिवार को अपने बच्चों और गर्लफ्रेंड सबा आजाद के साथ एयरपोर्ट पर देखे गए। ऋतिक यूरोप के टूर पर थे लेकिन न्यू ईयर की शाम में वो मुंबई लौट आए। ऋतिक का एयरपोर्ट से निकलते वक्त का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें देख कर ट्रोलर्स उन्हें ट्रोल करने में लग गए हैं।

दरअसल ऋतिक के साथ उनके बच्चों और गर्लफ्रेंड को साथ देखना ट्रोलर्स को रास नहीं आया है। ट्रोलर्स ऋतिक और उनकी गर्लफ्रेंड सबा के एज गैप को लेकर कमेंट कर रहे हैं।

बुरी तरह ट्रोल हुए ऋतिक

ट्रोलिंग करने वालों का कहना है कि सबा ऋतिक के बच्चों के उम्र की लग रही है। एक ट्रोलर ने लिखा – गर्लफ्रेंड बस थोड़ी ही बड़ी है बच्चों से।

वहीं एक ट्रोलर ने लिखा- सबा ऋतिक की बेटी की उम्र की है।

ऋतिक से 12 साल छोटी हैं सबा आजाद

ऋतिक काफी समय से सबा आजाद को डेट कर रहे हैं। दोनों के एज गैप को लेकर काफी चर्चा होती है। ऋतिक जहां 48 साल के हैं वहीं सबा 37 की हैं। दोनों को अक्सर एक साथ बॉलीवुड पार्टीज में स्पॉट भी किया जाता है।

हाल ही में खबर आई थी ऋतिक,सबा के साथ एक ही फ्लैट में शिफ्ट होने जा रहे हैं लेकिन बाद में दोनों ने इन खबरों का बेबुनियाद बता दिया था। ऋतिक ने इससे पहले इंटीरियर डिजाइनर सुजैन खान से 2000 में शादी की थी। 2014 में दोनों अलग हो गए। ऋतिक और सुजैन के दो बच्चे हैं। ऋतिक से अलग होने के बाद सुजैन भी अर्सलान गोनी को डेट कर रही हैं।

दीपिका पादुकोण के साथ फाइटर में आएंगे नजर

ऋतिक रोशन के रिसेंट प्रोजेक्ट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार फिल्म विक्रम वेधा में देखा गया था। इस फिल्म में उनके साथ सैफ अली खान भी नजर आए थे। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म कुछ ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाई थी। ऋतिक के अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो वो एक्शन-डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद की फिल्म फाइटर में नजर आएंगे।

इस फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर भी नजर आएंगे। सिद्धार्थ आनंद के साथ ऋतिक की ये दूसरी फिल्म होगी। इससे पहले सिद्धार्थ के डायरेक्शन तले बनी फिल्म वार में ऋतिक बतौर लीड एक्टर नजर आए थे।

एक समय पर फिजिकली कमजोर हुआ करते थे ऋतिक

ऋतिक रोशन अपने एक्टिंग और डान्स के लिए जाने जाते हैं। उनकी गिनती दुनिया के सबसे सुंदर लोगों में की जाती है लेकिन एक समय था जब वो फिजिकली काफी ज्यादा कमजोर हुआ करते थे।

इन्हीं सब बातों को याद करते हुए ऋतिक ने एक इंटरव्यू में कहा था – ‘बचपन में मैं काफी ज्यादा हकलाता था जिसकी वजह से मेरे साथ पढ़ने वाले लड़के मुझे चिढ़ाते थे और तंग करते थे। मैं घर आकर सिर्फ रोता रहता था। वो समय मेरे लिए काफी ज्यादा दर्दनाक था। उस टाइम मेरी गर्लफ्रेंड तो दूर कोई अच्छा दोस्त तक नहीं था।’