National Sports Awards 2022: खेल पुरस्कारों का एलान, टेबल टेनिस खिलाड़ी शरत कमल को खेल रत्न, देखें पूरी लिस्ट

शरत कमल

नई दिल्ली। राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2022 के लिए खिलाड़ियों और कोच के नाम का एलान हो चुका है। टेबल टेनिस खिलाड़ी शरत कमल अंचता को खेल रत्न पुरस्कार के लिए चुना गया है। अर्जुन अवॉर्ड के लिए 25 खिलाड़ियों को चुना गया है। सात कोच द्रोणाचार्य अवॉर्ड से सम्मानित होंगे। वहीं, चार खिलाड़ी ध्यानचंद अवॉर्ड से सम्मानित किए जाएंगे। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू 30 नवंबर को सभी खिलाड़ियों और कोच को ये पुरस्कार देंगी।

मेजर ध्यानचंद खेल पुरस्कार हासिल करने वाले शरत कमल अचंता कई सालों से टेबल टेनिस में भारत का नाम रोशन कर रहे हैं। इस साल राष्ट्रमंडल खेलों में भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। इसके  बाद उन्हें इस पुरस्कार के लिए चुना गया है। अर्जुन अवॉर्ड जीतने वाले खिलाड़ियों में भी अधिकतर खिलाड़ी राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारत के लिए पदक लेकर आए थे। 

किस खिलाड़ी को कौन सा अवॉर्ड

मेजर ध्यानचंर खेल रत्न अवॉर्ड

खिलाड़ी खेल
शरत कमल अचंताटेबल टेनिस

अर्जुन अवॉर्ड 

खिलाड़ी खेल
सीमा पुनिया एथलेटिक्स
एल्डहॉस पॉलएथलेटिक्स
अविनाश मुकंद साबलेएथलेटिक्स
लक्ष्य सेन बैडमिंटन
एचएस प्रणयबैडमिंटन
अमित पंघालबॉक्सिंग
निकहत जरीनबॉक्सिंग
भक्ति प्रदीप कुलकर्णीचेस
रमेशबाबू प्रज्ञानानंदाचेस
दीप ग्रेस इक्काहॉकी
शुशीला देवीजूडो
साक्षी कुमारीकबड्डी
नयन मोनी साक्यालॉन बॉल 
सागर कैलास ओवहलकरमलखंभ
एलावेनिवलारिवनशूटिंग
ओमप्रकाश मिथरवालशूटिंग
श्रीजा अकुलाटेबल टेनिस
विकास ठाकुरवेटलिफ्टिंग
अंशुकुश्ती
सरिता कुश्ती
प्रवीणवुशू
मानसी गिरिशचंद्र जोशीपैरा बैडमिंटन
तरुण ढिल्लोंपैरा बैडमिंटन
स्वप्निल संजय पाटिलपैरा स्विमिंग
जेर्लिन अंकिता जेडीफ बैडमिंटन

लाइफटाइम अचीवमेंट के लिए ध्यानचंद पुरस्कार

खिलाड़ी खेल
अश्विनी अकुंजी सीएथलेटिक्स
धर्मवीर सिंह हॉकी
बीसी सुरेशकबड्डी
नीर बहादुर गुरुंगपैरा एथलेटिक्स

द्रोणाचार्य अवॉर्ड

सामान्य कैटेगरी

कोच खेल
जीवनजोत सिंह तेजातीरंदाजी
मोहम्मद अली कमरबॉक्सिंग
सुमा सिद्धार्थ शिरुरपैरा शूटिंग 
सुजीत मान कुश्ती


लाइफटाइम कैटेगरी

कोच खेल
दिनेश जवाहर लाडक्रिकेट
बिमल प्रफुल्ल घोषफुटबॉल
राज सिंहकुश्ती


खेल प्रोत्साहन पुरस्कार 2022

कैटेगरीसंस्थान 
युवा खिलाड़ियों की पहचान और प्रोत्साहन के लिएट्रांसस्टाडिया इंटरप्राइजेज
खेल को बढ़ावा देने के लिएकलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंड्रस्टियल टेक्नोलॉजी
विकास के लिए खेललद्दाख स्की एंड स्नोबोर्ड एसोसिएशन