छत्तीसगढ़ः होटल के कमरे में प्रेमी जोड़े ने दी जान, शादीशुदा बॉयफ्रेंड पर युवती ने लगाया था रेप का आरोप, अब फंदे पर लटके मिले दोनों 

शादीशुदा बॉयफ्रेंड पर युवती ने लगाया था रेप का आरोप, अब फंदे पर लटके मिले दोनों|दुर्ग-भिलाई,durg-bhilai - Dainik Bhaskar

दुर्ग। जिले में प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। मंगलवार को ही युवती अपने शादीशुदा बॉयफ्रेंड के साथ होटल में पहुंची थी। अब अगले दिन दोनों की फंदे पर लटकी हुई लाश मिली हैं। मामला स्मृति नगर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, तापशी बाइन (32 ) का अफरोज (35) का साथ पिछले कुछ समय से प्रेम प्रसंग था। जबकि अफरोज पहले से शादीशुदा था। इस बीच दोनों मगंलवार को ही शहर के क्रिश होटल में आए थे। दोनों ने होटल के तीसरी मंजिल में रूम लिया था। तब से दोनों कमरे में ही थे। इसके बाद अगले दिन बुधवार सुबह तक भी दोनों वापस नहीं निकले।

उधर जब सुबह काफी देर तक दोनों ने होटल कर्मचारियों से संपर्क ही नहीं किया। तब एक कर्मचारी ने दरवाजा खटखटाया। इसके बावजूद किसी ने जवाब नहीं दिया। फिर होटल मैनेजमेंट ने किसी तरह से दरवाजा खोला तो दोनों कमरे के अंदर पंखे में अलग-अलग फंदे से लटके हुए थे।

इसी होटल में दोनों ने खुदकुशी की है। - Dainik Bhaskar

इसी होटल में दोनों ने खुदकुशी की है।

रेप का आरोप लगाया, जेल भी गया था अफरोज

घटना के बाद पुलिस को भी इस बात की सूचना दी गई। तब पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है। परिजनों को इस बात की सूचना दी गई थी। दोनों के शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बताया गया है कि तापशी ने पहले ही अफरोज पर रेप का आरोप लगाया था। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को जेल भी भेज दिया था। उस दौरान अफरोज 50 दिन तक जेल में रहा था। फिलहाल पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।